फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने घोषित की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2019-20 की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है।
विज्ञापन

घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में दसवीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच होंगी। सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच होंगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर डीआईओएस को नियत तिथि के भीतर परीक्षाएं संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सचिव ने पत्र में यह भी कहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सचिव के निर्देश पर जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को घोषित परीक्षा कार्यक्रम की प्रति भेजते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि इंटर के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक और 50 फीसदी अंक वाह्य परीक्षक की ओर से देय होगा।
विज्ञापन

यही व्यवस्था व्यक्तिगत परीक्षार्थियों पर भी लागू होगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर संपादित कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट में पंजीकृत सभी संस्था के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 दिसंबर तक हर हाल में करानी होगी।
समय सीमा में प्रयोगात्मक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन कार्य ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट पर पूरा नहीं होने के दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें