फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए आठ बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला जज संतोष राय के आदेश पर सोमवार को जेल में निरुद्घ आठ बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बटेश्वर कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार की उपस्थिति में बंदियों शिव प्रसाद पांडेय, नितुल पांडेय, जय कुमार तिवारी, बृजेश कुमार तिवारी, रामकृपाल, मोहसीन खान, अभिनेश त्रिपाठी व नसीम को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बंदी अब्दुल वाहिद की अस्थाई जमानत भी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बटेश्वर कुमार ने मंजूर कर ली है। उन्होंने अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए बंदियों को समयावधि पूरी होने पर सक्षम न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें