सुल्तानपुर। बॉक्सिंग सब जूनियर वर्ग के नौ खिलाड़ियों का दल शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के लिए रवाना हुआ। मंडल स्तरीय टीम में चयन के लिए सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इनमें से आठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम में हुआ।
33-35 किग्रा भारवर्ग में सिद्धार्थ कुमार सिंह, 37-40 किग्रा भारवर्ग में रमन राव, 40-43 किग्रा भारवर्ग में निखिल यादव, 43-46 किग्रा भारवर्ग में सार्थक शर्मा, 25-55 किग्रा भारवर्ग में नैतिक विक्रम सिंह, 55-58 किग्रा भारवर्ग में शनि गौतम, 58-61 किग्रा भारवर्ग में दीपक वर्मा व 70 किग्रा भारवर्ग में अभय शुक्ला चयनित हुए हैं। जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।