फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज की मुख्य चयन परीक्षा में चयनित हुए जिले के आठ खिलाड़ी

Wed, 10 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में अलग-अलग खेलों के लिए जिले के आठ खिलाड़ियों का मुख्य चयन प्रक्रिया में चयन हुआ है। कक्षा 6, 9 व 11 में प्रवेश के लिए प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेज में सीटों का निर्धारण किया गया था। इसके तहत जिले से कई खिलाड़ियों ने मंडल ट्रायल दिया। जिसकी प्रारंभिक चयन सूची जारी हुई।
विज्ञापन

मुख्य चयन प्रक्रिया में आठ खिलाड़ियों ने सफलता पाई। जिसमें हैंडबॉल में वैभव सिंह, गुरु हर्ष नारायण सेन, मेहताब अहमद चयनित हुए हैं। कबड्डी बालक वर्ग में मो. असलम और हॉकी बालिका में स्वाति का चयन हुआ है। क्रिकेट में देवांश भार्गव, आयुष यादव और फुटबॉल में आकाश सिंह सफल घोषित किए गए। हैंडबॉल में एक साथ तीन खिलाड़ियों ने सफल होकर जिले का मान बढ़ाया।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि सफल खिलाड़ियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। कहा कि खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत और त्याग का परिणाम है। उनकी इस सफलता पर स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, रामनरेश, आशा, आनंद श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, विक्रम सिंह, मुनेंद्र मिश्रा, खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया सहित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें