फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल रहीं जिले की आठ खिलाड़ी

Fri, 26 Dec 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित वॉलीबाॅल के ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जौनपुर में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित जिले की आठ खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रही हैं। अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में हुए खो-खो व वॉलीबॉल के मंडलीय ट्रायल में इन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। चयनित खिलाड़ी स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाली हैं। बीते 20 दिसंबर को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में दोनों खेल के लिए 10-10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

22 दिसंबर को इन खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में हुआ। वहां आठ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन की लिस्ट जारी की गई। इसमें वॉलीबाॅल में प्रियांशी यादव, कशिश प्रिया, साजिया बानो व अंशिका का चयन हुआ है। वहीं, खोखो में शालू, रिया, अंशिका व रेनू का चयन हुआ। 25 व 26 दिसंबर को जौनपुर में चल रही प्रतियोगिता में खोखो की टीम एक मैच जीती है। स्टेडियम के वॉलीबॉल कोच प्रदीप यादव ने बताया कि
वॉलीबॉल खिलाड़ी बस्ती चित्रकूट की टीम से जीत चुकी हैं। लखनऊ की टीम को हराकर जिले के खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। प्रियांशी ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए परिणाम अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही हैं। डे-नाइट के मैच में देर रात फाइनल परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें