फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आठ मुक्केबाज राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

Fri, 30 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित मुक्केबाज। -स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाली समन्वय अंडर-17 जूनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को हुआ। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में आठ खिलाडियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


44 से 46 किलो भार वर्ग में अखंड कुमार, 46 से 48 किलो भार वर्ग में सार्थक शर्मा, 48 से 50 किलो भार वर्ग में शनि गौतम, 50 से 52 किलो भार वर्ग में शाश्वत दीप, 52 से 54 किलो भार वर्ग में अर्पित निषाद, 54 से 57 किलो भार वर्ग में शाश्वत, 57 से 60 किलो भार वर्ग में नैतिक विक्रम सिंह चयनित हुए। 60 से 63 किलो भार वर्ग में सक्षम सिंह का चयन किया गया।

यहां से चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम डाभासेमर अयोध्या में होगा। मंडल में चयन के बाद खिलाडी तीन से छह जून को झांसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


कार्यालय सहायक फायजा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या को भेज दी गई है। खिलाड़ियों के चयन पर बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष पुलकित सिंह, सचिव विजय यादव, केके भटनागर, गिरीश मिश्रा, अश्विनी शर्मा, अनुराग पांडेय, आशुतोष झा, टेबल टेनिस संघ सचिव मो. सईद, वॉलीबाल संघ सचिव एसएन सिंह, कबड्डी संघ सचिव महेश यादव, हैंडबाॅल सचिव प्रवीण मिश्रा, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, मंडल व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्रा, राजेश कनौजिया व राजकुमार सरोज सहित संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाडियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें