फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धूमधाम से मनाई ईद-ए-गदीर, निकाला जुलूस

Wed, 26 Jun 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के शिया इलाकों में मंगलवार को ईद-ए-गदीर धूमधाम से मनाई गई। मस्जिदों में एकत्र लोगों से मौलाना ने नमाज अदा करवाई। कई जगहों पर ईद-ए-गदीर का जुलूस भी निकाला गया। साथ ही सड़क पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को फल और मिठाई का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन




ईद-ए-गदीर पर अमहट स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद जाफर खान, मस्जिदे अक्सा में मौलाना मुस्तफा इस्लामी, हसनपुर में मौलाना आसिफ नकवी, खैराबाद में मौलाना बबर अली खान, घरहां में मौलाना अस्करी खान व तुराबखानी में मौलाना फरमान हैदर ने नमाज पढ़ाई। सभी लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद मिठाइयां बांटी गईं। यह जानकारी हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने दी।


कुड़वार के मनियारपुर स्थित बड़ा इमामबाड़ा से मंगलवार को जश्ने ईद-ए-गदीर का जुलूस निकाला गया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ मौला अब्बास की दरगाह पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल बुजुर्गों, नौजवानों व बच्चों ने खुशी का इजहार किया। मौलाना आजम हुसैन ने कहा कि आज ही के दिन पैगंबरे इस्लाम अपने जीवन के अंतिम हज से लौटते समय गदीर नामक स्थान पर पहुंचे थे। जब सभी हाजी एकत्र हो गए तो ऊंटों की कजाओं का मिंबर बनाकर रसूले खुदा ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। इस दौरान जगह-जगह स्टॉल लगा कर फल व मिठाई बांटी गई। इस मौके पर मोहम्मद आमिल, गुलाम हुसैन, फज़ल रिजबी फैज, हैदर अली, मोहम्मद हुसैन, अब्बास व रहवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





वक्फ इमामबाड़ा में अदा की गई नमाज
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। वक्फ इमामबाड़ा हयातनगर में मंगलवार को ईद-ए-गदीर का जश्न मनाया गया। मौलाना डॉ. शेर हैदर ने ईद-ए-गदीर की नमाज अदा कराई। नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद सड़क पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को मिठाई, फल और शर्बत का वितरण किया गया। यह जानकारी कायम मेहंदी चांद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें