सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रही पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गाजीपुर जिले के पुरानी बाजार कोतवाली क्षेत्र के मछलीबाजार निवासी रमाशंकर यादव, अब्दुल्ला उर्फ राजू व सोनू यादव पिकअप से सोमवार रात करीब एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। पिकअप रमाशंंकर चला रहा था। रास्ते में धनपतगंंज थाना क्षेत्र के सर्विस रोेड के पास अचानक उनकी पिकअप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
साथ ही पिकअप पर सवार रमाशंकर, राजू व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। धनपतगंज थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।