फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजुकेटर भर्ती : उगाही का आरोपी सफाईकर्मी निलंबित

Wed, 12 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षा विभाग की ओर से एजुकेटरों की भर्ती मामले में धनउगाही करने के आरोपी पंचायतीराज विभाग के सफाईकर्मी विजय पाल सिंह को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। आरोपी सफाईकर्मी के मोबाइल फोन में 231 रिकॉर्डिंग रिकवर की गई हैं, जो डिलीट कर दी गई थी।
विज्ञापन


इनमें से कई रिकाॅर्डिंग में भर्ती के लिए रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई है। सुल्तानपुर व चार अन्य जिलों में एजुकेटरों की भर्ती करा रही एलाक्षी फर्म को काली सूची में डालने के लिए बनी समिति की बैठक होली के बाद होगी। प्रशासन के निर्णय से फर्म को अन्य तीनों जिलों में मिले भर्ती के काम पर खतरा मंडराने लगा है।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में एजुकेटरों की भर्ती की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को मिली है। इस भर्ती में धन उगाही की बात सामने आने पर भदैंया ब्लॉक के रायचंदपुर में तैनात पंचायतीराज विभाग के सफाईकर्मी विजय पाल सिंह और एलाक्षी फर्म के निदेशक पवन सिंह पर चार फरवरी को केस दर्ज कराया गया था। डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने आरोपी सफाईकर्मी को पांच मार्च को निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया। हालांकि, निलंबन का निर्देश मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। इसकी जांच कुड़वार के एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें