फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुश की नगरी में जय श्रीराम की गूंज

Wed, 17 Jan 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शोभा यात्रा में मशाल लेकर निकलीं छात्राएं। - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या मेें प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में निकली श्रद्धा, भक्ति, उमंग और उल्लास की शोभायात्रा
विज्ञापन

जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी शहर की चौक से लेकर गलियां तक
ढोल-नगाड़े और शंखध्वनि के बीच फूलों से नहाती निकली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसीसुल्तानपुर। मन में, तन में, पुलक में, उत्साह में, उमंग में और नारों में। कुश की नगरी में बस राम ही राम। चारों ओर जय श्रीराम की गूंज। शंखध्वनियों और ढोल नगाड़ों के बीच श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। भगवा ध्वज लिये युवा उत्साह से गलियों में घूमते नजर आए। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह अद्भुत नजारा शहर में निकाली गई विराट शोभायात्रा में नजर आया।
संघ परिवार की ओर से आयोजित यह शोभायात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू हुई। जिसमें संघ परिवार के अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। मंगलवार करीब दो बजे यह शोभायात्रा तिकोनिया पार्क से रवाना हुई। जिसमें आठ झांकियों में रामदरबार, सीता राम और लक्ष्मण के रूप में सजे बच्चे विराजमान थे। जिनके आगे स्कूली बच्चे झूमते-गाते और नारे लगाते चल रहे थे। यात्रा में आगे घोड़ों पर सवार भगवान राम के पुत्र लव और कुश चल रहे थे। उसके पीछे मशाल लेकर महिलाएं व छात्राएं रहीं।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के लोगों की शंख ध्वनि व ढोल नगाड़े बजा रहे थे।शोभायात्रा डाकखाना, शाहगंज चौराहा, दरियापुर, पंचरास्ता, जिला अस्पताल से गंदानाला होते हुए फिर डाकखाना चौराहा पहुंची। डाकखाना चौराहा से होते हुए शोभायात्रा तिकोनिया पार्क के पास आकर समाप्त हुई। यात्रा का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीष, अजय कुमार सिंह करते रहे। आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश कहते हैं कि लग रहा है पूरा शहर राममय हो गया है। लोग खुद-ब-खुद यात्रा से जुड़ते जा रहे हैं। यह श्रीराम की महिमा है।
इनसेट

सड़कों और बाल्कनियों से बरसाए गए फूल
डाकखाना चौराहा हो या फिर शाहगंज चौराहा हर जगह बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए खड़े रहे। इन लोगों ने यात्रा पर फूलों की वर्षा की। दरियापुर तिराहा, पंचरास्ता, सब्जीमंडी, जिला अस्पताल मोड़, गंदानाला पर मिष्ठान भंडार के सामने जगह-जगह लोग अपने घरों की छतों और बाल्कनियों से भी फूल बरसाते रहे। राम और लक्ष्मण के प्रतिरूप को प्रणाम करते रहे। साथ ही जयकारों में अपने सुर का भी समागम करते दिखे।
यात्रा में ये प्रमुख लोग रहे शामिल
प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, विभाग संघचालक डाॅ. एके सिंह, सुभाष, डॉ. पवनेश, दयाराम चौरसिया, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पांडेय, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, रामचंद्र मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी, प्रो आद्या प्रसाद पांडेय, मदन सिंह, डॉ. दिनकर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह, प्रभात सिंह, व्यापारी नेता हिमांशु मालवीय और रविंद्र त्रिपाठी।

इनसेट
स्कूलों और संगठनों ने दिखाया उत्साह
शोभायात्रा में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिरों, रामरती इंटर कॉलेज समेत करीब दर्जन भर स्कूलों के बच्चे और उनका स्टाफ भी नजर आया। सभी जोश से लबरेज थे। इसके अलावा गायत्री परिवार, गोमती मित्र मंडल, सिख समाज के साथ सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जाम में फंसकर भी लगाते रहे नारे, बनाते रहे वीडियो
सुल्तानपुर। शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक इलाकों से शोभायात्रा निकलने के कारण पीछे जबर्दस्त जाम भी लगता रहा। जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ा। किंतु जाम में फंसे लोग भी यात्रा का आनंद उठा रहे थे। कहीं कोई जाम को कोस नहीं रहा था। बल्कि अनेक युवा तो जयश्रीराम के नारे लगाकर अपना भाव जता रहे थे। जाम में फंसे बाइक व कार सवार यात्रा का वीडियो भी बनाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें