फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मिल का रोला चोक होने से पांच घंटे बंद रही गन्ना पेराई, ठिठुरे किसान

Wed, 17 Jan 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना यार्ड में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कूरेभार (सुल्तानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल का रोला चोक हो जाने से पांच घंटे गन्ने की पेराई ठप रही। सोमवार रात भर गन्ना किसान अपनी फसल की तौल के इंतजार में ठंड में ठिठुरते रहे। पेराई ठप होने से गन्ना यार्ड में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि मंगलवार भोर करीब साढ़े चार बजे कड़ी मशक्कत के बाद चीनी मिल में पेराई शुरू हो सकी।

सोमवार रात करीब 11 बजे चीनी मिल का रोला नंबर एक चोक हो गया। रोला चोक होने से पेराई फौरन बंद करनी पड़ी। इसकी सूचना मिल कर्मियों ने चीफ इंजीनियर विवेक सिंह यादव को दी। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायन ने चीफ इंजीनियर को जल्द मिल को चालू कराने को कहा। हालांकि मिल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रोला को मंगलवार भोर करीब साढ़े चार बजे ठीक कर मिल को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे किसानों को मिल के बंद होने से काफी परेशानियां उठानी पड़ी। ठंड में गन्ना किसान रात भर ठंड से ठिठुरते रहे। तौल के इंतजार में किसानों को रात भर जागना पड़ा। इस संबंध में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायन ने बताया कि चीनी मिल काफी पुरानी होने से कल पुर्जे भी पुराने हो गए हैं। चीनी मिल के जीणोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें