फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर फर्राटा भर रहे ई रिक्शा, बने जान का खतरा

Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी ​हाईवे पर दौड़ते ई रिक्शा। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिबंध के बावजूद चालक मनमाने ढंग से हाईवे पर ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इनके चालकों का कोई प्रशिक्षण न होने से इन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारियां भी कम होती हैं। एजेंसी से ई रिक्शा लेकर सीधे सड़क पर चलाने लगते हैं।
विज्ञापन

अधिकतर ई-रिक्शों की स्टेयरिंग बिना लाइसेंसधारी चालकों के हाथ में है। नाबालिग बच्चे भी इसे चला रहे हैं। नियमानुसार ई रिक्शों का संचालन संपर्क मार्ग व कस्बे के बाजार में ही किए जाने का प्रावधान है। चालक नियमों को दरकिनार कर हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन कर रहे हैं।
जिले के अयोध्या-प्रयागराज, लखनऊ-वाराणसी, टांडा-बांदा हाइवे पर दिन-रात ई रिक्शा दौड़ते हैं। यातायात नियमों की जानकारी न होने से हाईवे की स्पीड लेन पर ई रिक्शा दौड़ा देते हैं। बिना किसी संकेत के हाईवे पर वाहन मोड़ देते हैं, जिससे हाईवे पर चलते तेज स्पीड वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रिक्शों की बैटरी डिस्चार्ज हो जाने से रात को हाईवे पर बगैर लाइट जलाए चलते हैं। सवारी ढोने के अलावा चालक अधिक कमाई के लालच में इनका व्यावसायिक (कामर्शियल) उपयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला ने बताया कि जल्दी ही जिले का कार्यभार संभाला है। अभियान चलाकर हाईवे पर चलने वाले ई रिक्शों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें