फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार की चपेट में आया ई रिक्शा, महिला की मौत, दो गंभीर

Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धनापुर मोड़ पर दुर्घटना के बाद खड़ा ई ​रिक्शा। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार सुबह ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रिक्शे पर सवार 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया राजकीय पशु चिकित्सालय के पास धना का पूरा मोड़ स्थित कट के पास हुआ। भदैंया गांव निवासी फातमा बेगम (65) पत्नी असलम खरीदारी के लिए ई रिक्शा से कामतागंज बाजार जा रही थीं। रिक्शे को गांव निवासी आशीष सिंह चला रहे थे। गांव की नीलम भारती (35) भी सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई रिक्शा धना का पूरा गांव के पास पहुंचा था, तभी विपरीत दिशा से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की चपेट में आते ही ई रिक्शा पलट गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए पलटे ई रिक्शा को उठाया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
घायलों को भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने फातमा बेगम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नीलम भारती और चालक आशीष सिंह की हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली कार की तलाश की जा रही है। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें