फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हमले के 13 आरोपियों का सुराग नहीं

Sat, 07 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमिलिया कला गांव में राजस्व टीम पर हमले के पांच दिन बाद भी 13 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनमें नामजद गोलू सिंह और 12 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गोलू सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम पर बदमाशों ने हमला किया था। पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज कर संदीप सिंह समेत पांच आरोपियों को मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोलू सिंह और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की पहचान भी हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें