फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क पार कर रहे ई रिक्शा चालक को ट्रक ने कुचला

Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर। कोतवाली देहात के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित प्रतापगंज बाजार में मंगलवार देर रात थनवारबारी (कतकौली) निवासी ई रिक्शा चालक भूपेंद्र पांडेय (33) को पैदल सड़क पार करते समय अयोध्या की तरफ से जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र पांडेय ई रिक्शा चलाते थे। वह अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित प्रतापगंज बाजार में मंगलवार रात करीब 10 बजे पहुंचे थे। वह कुछ सामान लेने के लिए पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई। प्रतापगंज पुलिस चौकी प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मची चीख-पुकार

भूपेंद्र के कंधो पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घर पर उनकी उनकी पत्नी संजू पांडेय, दो मासूम बेटियां प्रियल (08) व प्रिशा (05) हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

सुल्तानपुर। बल्दीराय के अतौला निवासी राम कुमार वर्मा की पत्नी फुलऊ देवी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र मुकेश वर्मा (33) अपनी ससुराल अहिमाने बाजार से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में धनपतगंज के चंदौर से रामनगर के बीच हरौरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनके पुत्र की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी धनपतगंज से मुकेश को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सक ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी है। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें