फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू कार की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ के करनपुर मठिया के पास दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
लंभुआ। शिवगढ़-श्रीरामपुर मार्ग पर करनपुर मठिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ई रिक्शा में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार व ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ई रिक्शा चालक दहेव गोपालपट्टी के गिरजेश कुमार गौतम (34) की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुई। दहेव गोपालपट्टी निवासी गिरजेश कुमार गौतम बृहस्पतिवार को शिवगढ़ की तरफ से सवारी छोड़कर श्रीरामपुर की तरफ अकेले जा रहे थे। श्रीरामपुर चौराहे से दो किमी पहले करनपुर मठिया गांव के पास पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार उनके ई रिक्शा से टकरा गई। टक्कर लगने से ई रिक्शा व कार सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरे।
राहगीरों की मदद से ई रिक्शा में फंसे गिरजेश को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार को घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग निकला। लंभुआ कोतवाली के अपराध निरीक्षक इन्साफ अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट-
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गिरजेश ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गिरजेश अपने पीछे पत्नी अर्चना, पांच वर्षीय बेटा और ढाई साल की बेटी छोड़ गए हैं। पति की मौत की खबर से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोनभद्र में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

भदैंया। सोनभद्र जिले के हाथीनाला स्थित एक ढाबे के पास बुधवार रात अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से मुरारपुर के ट्रक चालक रामसूरत शर्मा (36) की मौत हो गई। वह पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। वह 10 दिन पहले ट्रक लेकर घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को वह ट्रक लेकर सोनभद्र पहुंचे थे। वहां पर ट्रक का इंजन खराब हो गया था।
बुधवार को ट्रक मालिक के पहुंचने के बाद ट्रक का इंजन बनवाया गया। हाथीनाला के पास रात 09:30 बजे रामसूरत ढाबे पर भोजन कर पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी वह पिकअप की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। ट्रक मालिक ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। दुर्घटना का पता चलने के बाद परिजन घर से रवाना हो गए। रामसूरत के घर में उनकी पत्नी रोली, बेटियां पलक, काजल व एक पुत्र आयुष है। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें