फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षा और रोजगार की मांग को लेकर डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Sep 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने शुक्रवार को शिक्षा और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा संगठन आज का दिन रोजगार मांग दिवस के रूप में मना रहा है। देश में बेरोजगारी एक विकराल रूप लेती जा रही है। रेलवे समेत तमाम सार्वजनिक विभागों में लाखों पद खाली हैं। डीवाईएफआई के जिला उपाध्यक्ष शशांक पांडेय ने कहा कि पिछले तीन-चार साल से ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए एक गंभीर समस्या है।


जिले में आए दिन हत्या और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में असमर्थ है। जिला संयुक्त सचिव बालकृष्ण ने कहा कि सरकार में रोजगार के अवसर बढ़ने की बजाय लगातार घट रहे हैं। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को दिया। इस मौके पर मोनू यादव, अरविंद सोनी, अनिल यादव, अजय प्रताप वर्मा, अंकित, फरहान, विनय यादव, मधुकर मिश्र, प्रवीण, अवधेश वर्मा, सुदीप ओझा, गुलजार अहमद, प्रदीप वर्मा, नीरज वर्मा, इमामुद्दीन, जुल्फिकार अहमद, दुर्गेश यादव, राम सजीवन शर्मा, पार्थ, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें