फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली लू और अंधड़

Mon, 25 Apr 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सड़क पर चलना हुआ कठिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही भीषण गर्मी से सोमवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिन भर हुई भीषण गर्मी व अंधड़ से जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान  में वृद्घि का अनुमान लगाया  है।
विज्ञापन



भीषण गर्मी का कहर सोमवार को भी जारी रहा। सुबह करीब 9.0 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप ने कहर ढाना शुुरू कर दिया। दोपहर के समय 10.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पछुआ से धूल भरी आंधी से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।

मौसम  विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं  मिलने और  तापमान में इजाफा होने की संभावना है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा  ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें