फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला रावण  जय श्रीराम के लगे नारे

Tue, 03 Oct 2017 09:38 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई जगह मेले लगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजय दशमी  पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार देर शाम शहर के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के बाद बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। रावण के जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा।  
विज्ञापन



शनिवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर स्थित रामलीला मैदान में सुबह से ही दुकानें सज गई। दोपहर बाद से मेले में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम तक पूरा शहर भीड़ से खचाखच भर गया। रामलीला मैदान परिसर में चल रहे रामलीला मंचन में राम-रावण का युद्ध देख लोग उत्साह से भर गए। रावण वध होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। परिसर में रावण के पुतला दहन के बाद राम दरबार की झांकी के साथ विजय रथ ने नगर में भ्रमण किया।

लोग जगह-जगह आरती उतार कर रथ का स्वागत कर रहे थे। उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह और सीओ जटा शंकर मिश्र ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर में जाम की समस्या को देखते हुए चार पहिया समेत भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारामासी, ब्लॉक संग्रामपुर, भेटुआ के कई स्थानों पर दशहरा के दिन मेले का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें