फतेहपुर संगत के महंत को मिली धमकी
फोटो संख्या-39
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत आश्रम के महंत धर्म प्रकाश जी महाराज को मोबाइल फोन पर धमकी दी जा रही है। महंत ने बृहस्पतिवार को गोसाईगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। महंत की मानें तो लगातार दो दिनों से उनके मोबाइल फोन पर धमकी दी जा रही है। महंत ने शुक्रवार को आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस सेल में देकर पता लगाए जाने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।