फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा संग शुरू हुई मां की विदाई 

Sun, 16 Oct 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने निकाली विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए शनिवार देर शाम पंडालों से मूर्तियां उठाई गईं। मूर्तियों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पर सजाया गया। बड़ी दुर्गा का पूजन करने के बाद सभी देवी प्रतिमाओं की क्रमवार विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए देवी मां के भक्त विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। देर रात से देवी प्रतिमाओं को सीताकुंड घाट स्थित आदि गंगा गोमती के पास बने कुंड में विसर्जन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शहर में जगह-जगह सजाए गए देवी पंडाल रविवार को खाली हो गए। पूजा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से ही मां को अंतिम विदाई देने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सजाने लगे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। शाम तक सभी देवी प्रतिमाओं को सजाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रखा गया। शहर के चौक स्थित घंटाघर के पास सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नंबर एलॉट किया गया।

चौक स्थित बड़ी दुर्गा माता का पूजन अर्चन होने के बाद सभी देवी प्रतिमाओं का क्रम से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन शोभा यात्रा शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती घाट पर पहुंचेगी। यहां पर बने कुंड में देर रात से नम आंखों से श्रद्धालु देवी मां को प्रवाहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें