फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पैदल जा रही महिला को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 17 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर शनिवार की भोर में बेकाबू डंपर की चपेट में आने से नूरपुर निवासी राम करन सिंह की पत्नी कृष्णा सिंह (60) की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद गांव की ही शोभा सिंह बच गईं।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद डंपर लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि कृष्णा सिंह पड़ोस की शोभा सिंह के साथ रोजाना की तरह शनिवार सुबह पांच बजे घर से धरमैतेपुर स्थित महेशनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकली थीं।

धम्मौर में अनियंत्रित डंपर ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से डंपर के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन से टकराकर युवक की मौत
लंभुआ। चौकिया स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हड़हा निवासी राधेश्याम के पुत्र मनीष (32) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मनीष रात में पैदल ही घर से निकला था। चौकिया स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने उसे सड़क पर पैदल देखा गया था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने मनीष को टक्कर मार दिया था। ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक मनीष की पहचान ही नहीं हो सकी। सोशल साइट्स पर मृत युवक की फोटो प्रसारित हुई तो परिजनों ने उसकी पहचान की। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

इकलौता बेटे की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार
लंभुआ। मनीष समाचार पत्र वितरक राधेश्याम का इकलौता बेटा था। मनीष की मौत से माता, पिता, पत्नी व दो बहनें गमजदा हैं। परिवार में चीख पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें