फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जलभराव से पकड़ी उपकेंद्र का भूमिगत केबल बॉक्स फुंका, आपूर्ति बाधित

Tue, 05 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 जय​सिंहपुर में फॉल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी। 
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पकड़ी उपकेंद्र की एचटी इनकमिंग लाइन का भूमिगत केबल बाॅक्स सोमवार को झालापुर गांव में सुबह 10:00 बजे फुंक गया। जिससे उपकेंद्र का संचालन ठप हो गया। लगातार हो रही रिमझिम बरसात की वजह से क्षतिग्रस्त केबल बाॅक्स की मरम्मत करने में कर्मियों को पसीने छूट गए। फिर भी खामी दूर नहीं हो सकी तो दोपहर दो बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टीपीनगर व रामगंज उपकेंद्रों से पकड़ी पावरहाउस के तीनों फीडरों की आपूर्ति को जोड़कर क्षेत्र की बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन

इस दौरान भाईं, बालमपुर, उतुरी, प्रतापगंज, बिसानी, उगईपुर, बीसापुर, कतकौली, बहरौली, देहली मुबारकपुर, उदयपुर, सेमरी पुरुषोत्तमपुर, उंचहरा व मझिलेगांव समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि बारिश की वजह से खामी दुरुस्त करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है, जिसके चलते पड़ोसी उपकेंद्रों रामगंज व ट्रांसपोर्ट नगर से तीनों फीडरों को जोड़कर दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। केबल बाॅक्स की खामी दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा है।
उधर, नारायनपुर फीडर सुबह छह बजे से करीब 11 बजे तक और अहिमाने फीडर सुबह छह बजे से लगभग 10 बजे तक ब्रेकडाउन के कारण बंद रहा। जबकि कांशीराम, गभड़िया, रानीगंज व साउथ फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह तकरीबन तीन घंटे तक बाधित रही। जेई जियालाल ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे तक टीपीनगर के सभी फीडरों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन


दो दिन बीता, नहीं बदला गया खंभा
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पांडेबाबा बाजार में रविवार को पेड़ गिरने से टूटा खंभा दो दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। जिससे करीब 30 घरों की बिजली गुल है। अधिशासी अभियंता संजय यादव ने बताया कि मोतिगरपुर उपकेंद्र के जेई रामशरण त्यागी को तार और खंभे की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एचटी लाइन में फाॅल्ट, 20 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप

जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। तहसील उपकेंद्र से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में रविवार सुबह फाॅल्ट आ गया। जिससे जयसिंहपुर कस्बा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकासखंड कार्यालय, कोतवाली सहित सदरपुर, बगियागांव, गंगेव, अठैसी, बरौंसा समेत लगभग 25 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। अधिशासी अभियंता संजय यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

12 हजार घरों की ठप है बिजली आपूर्ति
धम्मौर (सुल्तानपुर)। धरमैतेपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। रविवार सुबह करीब चार बजे बारिश के चलते बिजली लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित है। जिससे धम्मौर समेत 100 गांवों के 12 हजार घरों की बिजली गुल है। उपखंड अधिकारी सौरभ दीक्षित ने बताया बरसात होने के कारण फॉल्ट आया है। आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें