फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तापमान में गिरावट, फिर भी कम नहीं हो रही उमस

Tue, 20 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सिर पर दुपट्टा ओढ़कर धूप से बचाव करती छात्राएं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट आने के बाद भी उमस कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की। सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर में तेज धूप के साथ 8.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली दक्षिणी-पूर्वी गर्म हवा ने लोगों को झकझोर दिया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहीं। जरूरी काम होने की वजह से लोगों ने घर से बाहर कदम रखा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


किसान कर रहे बारिश का इंतजार
धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। निजी नलकूपों के सहारे जिले के कई किसानों ने अगेती धान की नर्सरी भी डाल दी है। वहीं, खेत की जोताई कराने के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान रामकीरत मिश्र, रामपाल सिंह और राम प्यारे वर्मा ने बताया कि धान की नर्सरी डाल दी गई है। यदि बारिश हो जाए तो खेत में नमी आ जाएगी और खरपतवार समाप्त करने के लिए जोताई कराना जरूरी है। ताकि समय से खेत में धान की रोपाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें