फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मामूली राहत

Sun, 09 Aug 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिल गई। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी है। मौसम  विभाग ने सोमवार को आसमान में बदली रहने और छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


 रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छा गए।

इस दौरान शहर समेत कई अन्य इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी। बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिल गई।  नरेंद्रदेव कृषि  विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक  योगेंद्र   कुमार  सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान  37.0 डिग्री   सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता(नमी) 81-73  फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें