फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बूदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, बारिश हुई तो खराब होगी सरसों

विज्ञापन
दूबेपुर क्षेत्र के फतेहपुर में खेत में खड़ी सरसों की फसल। - फोटो : दूबेपुर क्षेत्र के फतेहपुर में खेत में खड़ी सरसों की फसल।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय आसमान में बदली छाई रही, कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, दोपहर में हल्की धूप भी निकली। हालांकि, ठंड से राहत रही। इस दौरान दिन भर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही ने सरसों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगर बारिश हुई तो सरसों की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना जताई है। किसान रामकीरत मिश्र ने बताया कि यदि बारिश हुई, तो सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। किसान रामप्यारे वर्मा ने कहा कि यदि मौसम का रुख बदला और बारिश के साथ ओले गिरे तो सरसों के फूल गिर जाएंगे, ऐसे में मेहनत पर पानी फिर सकता है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 5.7 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें