फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो करोड़ से बनेगा लंभुआ में नाला, हुआ शिलान्यास

Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में भूमि पूजन करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी अमित
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंबे अरसे से पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत की आबादी को अब राहत मिलने की उम्मीद है। लंभुआ में दो करोड़ की लागत से 905 मीटर लंबा नाला बनेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के विवेक नगर मोहल्ले में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप सिंह व ईओ अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि नाला निर्माण विवेकनगर मोहल्ले के दुर्गापुर तिराहे से शुरू किया जाएगा।
निर्माण एजेंसी को काम पूरा करने के लिए छह माह का समय तय किया गया है। निर्माण एजेंसी जीएस कोटिंग को गुणवत्तापूर्ण काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद राम छबीले, सचिन अग्रहरि, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, हरिओम अग्रहरि, पूर्व प्रधान देवी प्रसाद सिंह, साधु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें