फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डॉ. निरुपमा श्रीवास्तव को मिला साहित्य गौरव सम्मान

Mon, 08 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आयोजित वा​र्षिकोत्सव में सम्मानित होतीं डॉ. निरुपमा श्रीवास्तव।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम उड़ान साहित्यिक समूह के वार्षिकोत्सव में काव्य सभा पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले की कवियत्री को साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

फरीदीपुर निवासी डॉ. निरुपमा श्रीवास्तव के लिखे गए अपाला उपन्यास का विमोचन हुआ। उन्हें साहित्य गौरव उपाधि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव और विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत की ओर से उन्हें सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम उड़ान प्रमुख सरोज सिंह परिहार और उड़ान प्रशासक मनोज शुक्ला के निर्देशन में हुआ। इसका संयोजन आशा राय नशीने ने किया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें