कूरेभार। इरूल गांव में शनिवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली खंडित मिली, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।
पुलिस ने कारीगर को बुलाकर क्षतिग्रस्त अंगुली की मरम्मत करवाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि गांव में जल्द ही एक नई अंबेडकर प्रतिमा लगवाई जाएगी। प्रतिमा स्थल की बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। मामले की जांच शुरू की गई है। संवाद