सुल्तानपुर। रिक्रूट प्रशिक्षुओं के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन रविवार सुबह 08:30 बजे से होगा। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षुओं का सालाना दीक्षांत परेड समारोह होगा।
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय अमहट के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षणरत आरक्षी नागरिक पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह रविवार सुबह आठ बजे से होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के सीआईडी/ साइबर क्राइम के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह रहेंगे। (संवाद)