सुल्तानपुर। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती के पिता मेजर पुष्कर भारती का सोमवार की भोर अचानक निधन हो गया। कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने पर उन्हें लखनऊ के कमांड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी 83 वर्षीय पुष्कर भारती सेना से मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शव का अंतिम संस्कार लखनऊ में कर दिया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। डीपीआरओ के पिता के निधन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक जताया है।