फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में चार पर दहेज हत्या का केस

Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कुड़वार के बहलोलपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बहलोलपुर गांव निवासी विकास तिवारी की पत्नी ज्योति (32) की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ज्योति के भाई कुड़वार थाने के पूरे कुबेर प्रतापपुर निवासी शिवेंद्रमणि तिवारी का आरोप है कि उसकी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व बहलोलपुर निवासी विकास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए ज्योति को प्रताड़ित करने लगे थे।

पति ने जुलाई 2022 में उसकी बहन को गर्भवती अवस्था में मायके छोड़ दिया था। बहन का प्रसव मायके वालों की देखरेख में हुआ था। 21 अक्तूबर को ज्योति के भाई ने महिला थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर बहन की विदाई कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष ने ज्योति के ससुराल वालों को बुलवाकर सुलह-समझौते के आधार पर तीन नवंबर को विदाई कराई थी। आरोप है कि विदा कराकर ले जाने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

शुक्रवार को सास, ससुर, ननद व पति ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतका का अंतिम संस्कार ससुराल वालों ने शनिवार देर शाम कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें