फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जाम में उलझा दोस्तपुर, पैदल चलना भी मुश्किल

Sat, 28 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर ब्लॉक चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। -संवाद
विज्ञापन
दोस्तपुर। स्थानीय नगर पंचायत का ट्रैफिक सिस्टम जाम की समस्या में उलझ गया है। मुख्य बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां दिन भर जाम लगता रहता है। ब्लॉक चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद जाम लग गया, जोकि एक घंटे तक रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले की सीमा से आवागमन करने वाले वाहनों का दबाव दिन में काफी बढ़ जाता है। नगर में अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण व ठेलों के जमावड़े के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
सहालग के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण है। पुलिस ने बड़े वाहनों के लिए नो-इंट्री लागू की है। इसके बाद भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें