फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेलकूद में सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अखंडनगर के श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में छलांग लगाती छात्रा।
विज्ञापन
अखंडनगर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में सोमवार को आयोजित 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स एवं खेलकूद की ऑल ओवर चैंपियनशिप पर सुल्तानपुर ने कब्जा जमाया, जबकि सांस्कृतिक चैंपियनशिप कलान सुल्तानपुर के नाम रही।
विज्ञापन


एथलेटिक्स की ऑल ओवर चैंपियनशिप में सुल्तानपुर ने 246 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंबेडकरनगर 156 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खेलकूद की ऑल ओवर चैंपियनशिप में भी सुल्तानपुर ने अपना दबदबा कायम रखा। समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल योगेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यप्रकाश सिंह, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह सहित शिक्षा एवं खेल से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। संचालन विद्यालय प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें