फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्गापूजा तक रद्द हुईं डॉक्टरों की छुट्टियां, अस्पताल अलर्ट

Mon, 19 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के लिए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आठ बेड आरक्षित किए गए हैं, जबकि 16 बेड का एक और वार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि भगदड़, फूड पॉइजनिंग, हार्ट अटैक और अन्य आकस्मिक स्थितियों को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच-पांच और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो बेड आरक्षित रहेंगे। जीवनरक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के निर्देश
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी के पास आठ बेड का वार्ड आरक्षित है। इसके अलावा 16 बेड का एक और वार्ड तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और फार्मासिस्ट को मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



-
प्रमुख पंडालों और ब्लैक स्पॉट पर रहेंगी एंबुलेंस
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि दरियापुर, शाहगंज, चौक, पंचरास्ता, कुड़वार नाका, लंभुआ, कादीपुर, कूरेभार और धम्मौर समेत प्रमुख बाजारों के बड़े पूजा पंडालों के पास एंबुलेंस तैनात रहेंगी। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एएलएस) वाली एंबुलेंस भी खड़ी की जाएगी। जिले की 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर रहेंगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन



-
श्रद्धालु इन सावधानियों का रखें ध्यान


- बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ में अकेला न छोड़ें।
- भगदड़ की आशंका पर धैर्य रखें और निकास मार्ग का ध्यान रखें।
- सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या चक्कर आने पर तत्काल मदद लें।
- खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें।
- आपात स्थिति में 108 पर कॉल करें।
- वाहन निर्धारित स्थान पर खड़े करें, ताकि एंबुलेंस का रास्ता न रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें