सुल्तानपुर। नवरात्र की महानवमी के बाद दशहरा के त्योहार पर भी अवकाश रहेगा। इस वजह से सरकारी कार्यालय 20 अक्तूबर को भी बंद रहेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया ने बताया कि बुधवार 21 अक्तूबर को सभी सरकारी कार्यालय पूर्ववत सुबह 10 बजे खुलेंगे। लोग बुधवार से अपना विभागीय कार्य कार्यालयों में करा सकते हैं।