फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वीर अब्दुल हमीद जयंती पर डॉक्टरों का हुआ सम्मान

Thu, 03 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन ने के तत्वावधान में वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर बुधवार को नगर पालिका के पास स्थित वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में जिले के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शौर्य को याद किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी ने कहा कि जिस तरह वीर अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा की, उसी तरह चिकित्सक समाज की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह ने जिले के प्रमुख डॉक्टरों और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. मेराज, डॉ. जीशान, डॉ. अनूप मिश्र, डॉ. अमित कौशल, डॉ. नीरज, डॉ. एसवी सिंह, डॉ. वसीम अहमद समेत अन्य शामिल रहे।

मेडिकल कॉलेज में मना डॉक्टर्स डे
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम दूबेपुर स्थित शिक्षा विंग में डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने डॉक्टरों के फर्ज और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा ने विगत दिनों डॉक्टरों पर मरीजों के परिजनों के किए गए हमले व बदसलूकी पर चिंता जताई और सहयोग की कामना की। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें