फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच अगस्त को अयोध्या में संपन्न हुए राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर एक चिकित्सक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने विहिप के विभाग उपाध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चिकित्सक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. मकसूद सरदार ने फेसबुक पर पांच अगस्त को अयोध्या में संपन्न हुए राम मंदिर भूमि पूजन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। फेसबुक से जुड़े लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। इसे गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदु परिषद के विभाग उपाध्यक्ष संतोष सिंह राज ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान ने बताया कि संतोष सिंह की तहरीर पर आरोपी डॉ. मकसूद सरदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें