सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक समेत दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पीड़ित चिकित्सक समेत दोनों को इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। आम लोगों में डेंगू को लेकर भय बना हुआ है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी पीपी कमैचा में डॉ. अमित मौर्य तैनात हैं। तीन-चार दिनों से डॉ. अमित को बुखार था। बीते रविवार को जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सक डॉ. अमित इलाहाबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती हैं। चांदा कस्बे के ही लाल बहादुर मौर्य को भी बुखार था। जांच में लाल बहादुर में डेंगू पॉजीटिव पाया गाया है। परिवारीजनों ने लाल बहादुर को परिवारीजन इलाहाबाद स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया है। लगातार क्षेत्र में फैल रहे डेंगू से आम लोगों में भय बना हुआ है।
भयभीत होने की जरूरत नहीं : सीएमओ
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि डेंगू से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र में साफ-सफाई रखें। डेंगू से पीड़ित मरीज चिकित्सक से परामर्श के बाद दवा लें।