फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुसीबत में घबराएं नहीं, हेल्पलाइन नंबर से लें पुलिस की मदद

Wed, 09 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को शहर के महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, दूबेपुर की छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। छात्राओं ने थाने के विभिन्न पटल पर पहुंचकर वहां होने वाले कार्यों और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराध की हेल्पलाइन 1930, 112, 1076 सहित अन्य नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस की मदद लें। उन्होंने मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने छात्राओं से अनजान लिंक पर क्लिक न करने के साथ ही ओटीपी, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया। बताया कि सोशल मीडिया पर भी निजी जानकारी डालते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन रत्ना मिश्रा, भाग्यलक्ष्मी, पूजा यादव समेत महिला थाने की महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने पूछे सवाल, पुलिस ने दिए जवाब
सवाल : साइबर ठगी होने पर सबसे पहले क्या करें। -मानसी, छात्रा
जवाब: तुरंत 1930 पर शिकायत करें। साथ ही बैंक को सूचना दें और ठगी से जुड़े सभी साक्ष्य सुरक्षित रखें।
सवाल : सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय किन बातों का ध्यान रखें। अंतिमा, छात्रा
जवाब: मोबाइल नंबर, पता, पासवर्ड, ओटीपी और निजी तस्वीरें अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
सवाल : महिला या छात्रा को परेशानी होने पर पुलिस से किस तरह मदद मिल सकती है। श्रुति, छात्रा
जवाब: संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जा सकती है। पुलिस जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें