फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिना जानकारी कोई भी लिंक न खोलें

Wed, 20 Nov 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों को साइबर अपराध से बचाने के लिए मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित कई जानकारियां दी गईं। मोबाइल पर सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया। साइबर विशेषज्ञ जीत यादव ने कहा कि हम सतर्क रहकर मोबाइल के जरिए होने वाले अपराधों से बच सकते हैं। बिना पूरी जानकारी किए कोई भी लिंक न खोलें और न अपना पासवर्ड शेयर करें। प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि इस समय डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं बढ़ी हैं।
सावधानी से ही इससे बचा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. एसके गोयल, डॉ. आनंद रंजन, अमृता, डॉ. अंकित, डॉ. सुपर्णा, डॉ. अंश सिहं, शिवांगी, डॉ. राजीव, डॉ. पायल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें