फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विधायकाें ने सीएम से की दो पुलों के निर्माण की मांग

Wed, 20 Nov 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के तीन भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गोमती नदी के दो पुलों और नई सड़कों की मांग की। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से शहर विधायक विनोद सिंह और लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा के साथ उनकी मुलाकात हुई। जिले के विकास कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर सीएम से बातचीत हुई। शहर के गोलाघाट और कादीपुर क्षेत्र के राईबीगो गोमती नदी घाट पर पुल और नई सड़कें बनवाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने चीनी मिल को नए स्वरूप में स्थापित करने व पुलों का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें