सुल्तानपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या क्षेत्र के सुल्तानपुर डिपो शाखा का चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी महेंद्र ओझा और रणविजय सिंह की देखरेख में हुआ।
चुनाव में डीएन त्रिपाठी को शाखा अध्यक्ष और विकास सिंह को सर्वसम्मति से शाखा मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय सिंह, क्षेत्रीय मंत्री गणेश यादव, जेपी सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र पांडेय, अमित श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत तिवारी, लालचंद्र यादव सहित डिपो के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद