फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज से दो दिन बंद रहेगी नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग

Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर स्थित नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार से रबर मैट बिछाने का काम शुरू होगा। मरम्मत के लिए क्रॉसिंग से रविवार को भी बंद रहेगी। लोगों का आवागमन दो दिनों तक पूरी तरह ठप रहेगा। रेल पथ निरीक्षक एल ब्राइक ने बताया कि उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने सड़क मार्ग बाधित करने की मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

पुलिस को भी सूचना भेजी गई है। महारानी पश्चिम और लंभुआ रेलवे स्टेशन के बीच समपार संख्या 55 के स्लीपर और पैरामीटर खराब हो गए हैं। इन्हें बदलकर ठीक किया जाएगा। साथ ही डाउन ट्रैक पर रबर मैट बिछाया जाएगा। मरम्मत कार्य दोनों दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें