सुल्तानपुर। बोर्ड परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में हीलाहवाली करने वाले 70 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मंगलवार को डीआईओएस ने नोटिस जारी कर दी है। दो दिन के अंदर आवेदन फॉर्म का कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
2016 में होने वाली यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का आवेदन ऑनलाइन मांगा गया है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की फीडिंग नहीं कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की गई है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के 239 में 37 विद्यालयों का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की साइट पर अपूर्ण दर्शा रहा है। इसी तरह इंटरमीडिएट के कुल 169 में 33 विद्यालयों की साइट पर अपूर्ण दिख रहा है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मंगलवार को नोटिस जारी कर दी गई है।
प्रथम सत्र परीक्षा 24 से 26 तक
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रथम सत्र परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बीएसए रमेश यादव व डीसी ट्रेनिंग अब्दुल कादिर ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक होगी। परीक्षा के निगरानी के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है।