फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावलियों के रख-रखाव को लेकर डीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के रख-रखाव को लेकर अधीनस्थों पर शिकंजा कसा है। नई व्यवस्था के तहत फाइलों के रख-रखाव से जिम्मेदार अधिकारी भी सुरक्षित रह सकेंगे। गड़बड़ी होने की दशा में पत्रावलियों का रख-रखाव करने वाले नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन

शासन व प्रशासन में अक्सर बड़े मामलों में फाइलों के गुम होने की आ रही खबरों को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिले में आगमन के साथ ही इसके रख-रखाव की नई व्यवस्था लागू कर दी है। डीएम ने प्रत्येक आदेश वाले पत्र में एक मुहर लगाने की व्यवस्था लागू कर दी है।
मुहर में चार चीजों का उल्लेख होगा। मुहर में फाइल नंबर/विषय, नोटशीट पृष्ठ संख्या, पत्रावली का रख-रखाव करने वाले विभाग/पटल व उसके हस्ताक्षर होंगे। इसके साथ ही नोटशीट में पूरा विवरण होगा। इसमें यह भी उल्लेख होगा कि किसकी रिपोर्ट पर आदेश पत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन

डीएम की ओर से चलाई जारी रही नई व्यवस्था से आदेश संबंधी पत्र से ही फाइल, नोटशीट और उसका रख-रखाव करने वाले पकड़ में आ जाएंगे। इस व्यवस्था से फाइलों का रख-रखाव करने वाले भी गड़बड़ आदेश कराने वाले भी बच नहीं पाएंगे।
आदेश पत्र में फाइल संबंधी विवरण इंगित होने से उसका रख-रखाव भी जिम्मेदार ठीक ढंग से करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था से फाइलें गुम होने का खतरा नहीं रहेगा। ऐसे करने पर जिम्मेदार पकड़ में आ जाएंगे।
जिले में सभी विभागों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसी के तहत पत्रावलियों पर आदेश जारी किए जा रहे हैं। आदेश करने वाले अधिकारी इस व्यवस्था से सुरक्षित रहेंगे।- रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें