फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार करने में जुटा पंचायतराज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची को जारी होने के पहले ही लोगों ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। खासकर ग्राम प्रधान व जिला पंचायत वार्ड के आरक्षण को लेकर ज्यादा मारामारी मची है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन से लेकर लोग सत्तासीन नेताओं के बल पर सीट का आरक्षण अपने मुताबिक कराने की कोशिश में जुटे हैं। इसे लेकर इन दिनों शहर में भीड़ एकाएक बढ़ गई है। विकास भवन के आसपास रोजाना सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट रही है। इसमें कुछ लोग डीएम, सीडीओ से तो कुछ डीपीआरओ से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि दोनों अधिकारियों ने आरक्षण के कार्य का जिम्मा डीपीआरओ के ऊपर डाल दिया है।
डीपीआरओ को शासनादेश के मुताबिक आरक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के पदों का महत्व देखते हुए लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। इधर समय नजदीक देख पंचायतराज विभाग ग्राम प्रधान, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड की अनंतिम आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रविवार तक सूची तैयार होने की संभावना है। एक मार्च को सूची मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी के पास अवलोकन व स्वीकृति के लिए पहुंचने के आसार हैं। पंचायतराज विभाग शासनादेश के तहत अनंतिम सूची को दो मार्च को प्रकाशित करने की तैयारी में है।
जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची शासनादेश के मुताबिक दो मार्च को प्रकाशित की जाएगी। सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गाइडलाइन के मुताबिक ही चारों पदों का आरक्षण होगा। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य वार्डों का आरक्षण ब्लॉकों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

- आरके भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें