फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी

Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को 90 फीसदी से अधिक पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को एक महीने के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर संबंधित संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वीटीएल, गायत्री और यूनिवर्सल जैसी कार्यदायी संस्थाओं को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने छह भूमि विवाद से संबंधित परियोजनाओं को तत्काल निपटाने के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए। इनमें सदर, जयसिंहपुर और कादीपुर तहसील के मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने 135 पूर्ण हो चुकी योजनाओं में नियमित पानी की आपूर्ति की जांच के भी आदेश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक सप्ताह में खंड विकास अधिकारियों से जांच रिपोर्ट लेने को कहा। अधिकारियों को दूरदराज के गांवों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन से वंचित न रहे। तीसरे पक्ष के निरीक्षण (टीपीआई) एजेंसी से पिछले एक माह की गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें