सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने की। बैठक में दुर्घटना स्थलों के बारे में चर्चा की गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व प्रमुख हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर बातचीत की गई।
इन हाईवे पर आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में आपात सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था पर योजना बनाई गई। डीएम व एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा व जन जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।