फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम ने ग्राम्य विकास आयुक्त को भेजी जांच रिपोर्ट

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह व दो कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के मामले में टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को जांच रिपोर्ट ग्राम्य विकास आयुक्त को भेज दी।
विज्ञापन

पीडी ने विकास भवन के दोनों कर्मचारियों मनोज कुमार श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जबरन गलत पत्रावली पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने डीडीओ को दोनों को डीआरडीए से कार्यमुक्त करने का पत्र लिखकर इसकी प्रतिलिपि डीएम सहित ग्राम्य विकास आयुक्त को भेजी थी।
दोनों कर्मचारियों ने डीएम से उत्पीड़न की शिकायत करते हुए आरोप लगाए थे। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। इसके अलावा भी पीडी पर कई अन्य आरोप भी लगे थे, जिसकी रिपोर्ट भी जांच टीम ने दी थी। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि टीम की जांच रिपोर्ट ग्राम्य विकास आयुक्त को सोमवार को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें